Haryana

मुख्यमंत्री सैनी ने शिंकानसेन-ओसाका बुलेट ट्रेन में किया सफर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व उद्याेग मंत्री बुलेट ट्रेन काे देखते हुए
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व उद्याेग मंत्री बुलेट ट्रेन की सवारी करते हुए

जापानी रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा का किया अध्ययन

चंडीगढ़, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विदेशी निवेश को आकर्षित करने जापान दौर पर गए प्रतिनिधिमंडल ने आज दूसरे दिन विश्वप्रसिद्ध शिंकानसेन-ओसाका बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक यात्रा की। यह ट्रेन अपने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, सुरक्षा मानकों और परिचालन उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है और आधुनिक परिवहन प्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जाती है।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की विकसित भारत पहल के अंतर्गत मुंबई से अहमदाबाद के बीच एक हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जो भारत की बड़ी बुलेट ट्रेन परियोजना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। भारत में भी जल्द ही हमारे नागरिक ऐसी ही तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त करेंगे। यह ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रतिनिधिमंडल ने इस यात्रा के दौरान जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी अध्ययन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सहित पूरे भारत में बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए जापान के अनुभवों और तकनीकी दक्षता से प्रेरणा ली जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top