Maharashtra

ठाणे कोपरी में बीजेपी जीएसटी सुधार सम्मेलन

Bjp kopri GST reform conference

मुंबई, 7अक्टूबर ( हि.स.) । ठाणे भारतीय जनता पार्टी, कोपरी मंडल द्वारा जीएसटी सुधार सम्मेलन का आयोजन आज किया गया। यह भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र प्रदेश द्वारा शुरू किए गए ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म’ अभियान की एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोंकण स्नातक विधान परिषद विधायक निरंजनजी डावखरे उपस्थित थे। इस अवसर पर एडवोकेट हेमंतजी म्हात्रे, पूर्व नगरसेविका रेखाताई पाटिल, नगर उपाध्यक्ष राजेशजी गाडे, मछुआरा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरीशभाऊ थानेकर, विक्की टिकामणि, शामकांत अनेराव, विद्याताई कदम, श्रुतिकताई कोली मोरेकर, साथ ही कोपरी मंडल जीएसटी प्रमुख विनोद टिकामणि और मंडल अध्यक्ष कृष्णाजी भुजबल सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विधायक निरंजन डावखरे ने जीएसटी सुधारों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा 24 घंटे दुकानें खुली रखने के ऐतिहासिक निर्णय की व्यापारियों को घोषणा की गई। इस निर्णय से दिवाली से पहले ही व्यापारियों में उत्सव और खुशी का माहौल बन गया।

इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के अनुरूप, उपस्थित व्यापारियों और नागरिकों ने हर घर स्वदेशी के महान लक्ष्य को सुदृढ़ करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में, मंडल अध्यक्ष कृष्णाजी भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस और विधायक निरंजन डावखरे के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top