Uttrakhand

भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के आराध्य: सुबोध कांत सहाय

कथा के दौरान कथा व्यास व अतिथि

हरिद्वार, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के आराध्य है।

रविवार को भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम स्थित गंगा घाट पर

आयोजित चित्र गुप्त कथा में शामिल होते हुए सुबोध कांत सहाय ने यह बातें कही। श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन, मथुरा के पीठाधीश्वर जगतगुरु चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज के श्रीमुख से भगवान श्री चित्रगुप्त दिव्य संगीतमय कथा का गुणगान किया गया। देश भर से पधारे कायस्थ समाज के लोगों ने कथा का आनंद लिया

इस मौके पर कथा व्यास चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान और विद्या के भी देवता हैं। उनकी पूजा से विद्यार्थियों को एकाग्रता और स्मरण शक्ति मिलती है। उनकी पूजा मुख्य रूप से यम द्वितीया (भाई दूज) के दिन की जाती है, विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लोग उनकी आराधना करते हैं।

इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मोहन कुलश्रेष्ठ, मुकेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष, जस्टिस लोकपाल, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, अनुप कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह,मोहित नवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top