
रायपुर 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 11:30 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1 बजे तक आयोजित “छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025” में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री 1:30 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट से प्रस्थान कर 2 बजे बुढ़ापारा स्थित श्री बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे “राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन” में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
