Maharashtra

मुंबई को रैबीज मुक्त बनाने की पहल, टास्क फ़ोर्स की बैठक में जायजा

मुंबई, 4 अकटूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने साल 2030 तक मुंबई को रैबीज मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर आवारा कुत्तों के टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। मनपा के रैबीज टास्क फोर्स की बैठक में अभियान के कार्यो की समीक्षा की गई।

‘मुंबई रेबीज उन्मूलन अभियान’ बीएमसी और मिशन रेबीज के सहयोग से शुरू की गई यह एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस पहल के तहत जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र और टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। देवनार बूचड़खाने में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें मनपा के स्वास्थ्य संस्थानों में रेबीज टीकाकरण केंद्र, टीकाकरण और उपचार, टीकाकरण अभियान, रेबीज रिस्पांस टीम (आरआरटी), डॉग कंट्रोल यूनिट (डीसीओ), प्री-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (पीआरईपी) और रेबीज उन्मूलन अभियान से संबंधित कानूनी मामलों, पशु व्यवहार आदि पर चर्चा की गई।

इस बैठक में मनपा के पशु चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. कलीम पाशा पठान, हाफकिन संस्था की सहायक निदेशक डॉ. उषा पद्मनाभन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top