Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान किए माँ कामाख्या देवी के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान किए माँ कामाख्या देवी के दर्शन

भोपाल, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को गुवाहाटी प्रवास के दौरान माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्‍होंने राष्ट्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और मध्य प्रदेश एवं असम की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने भी मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन किए। गुवाहाटी के माँ कामाख्या मंदिर परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत भी किया।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top