Haryana

एसबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.55 करोड़

एसबीआई के अधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी काे चैक साैंपते हुए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा चेक

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे । यह राशि एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन के वेतन को एकत्र कर प्रदान की गई। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (हरियाणा) नीरज भारती और उप महाप्रबंधक काजल भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री को राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई, द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उदार योगदान और निरंतर सहयोग की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top