
पूर्वी चंपारण,04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के कोटवा प्रखंड में तेज हवा और घंटों की झमाझम बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने से आधे दर्जन लोग घायल हो गए है। मच्छरगावा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक घर पर सेमल का पेड़ गिर गया जिसमें एक बुजुर्ग , एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश में सेमल का पेड़ रमेश पासवन के घर पर गिर गया। जिसमें उसका पिता सुरेश पासवान , पुत्र प्रिंस पासवान और पत्नी मधु देवी घायल हो गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वही जसौली पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में घर पर पेड़ गिरने से एक लड़का घायल हो गया।
मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया कि घायल बच्चा रमेश महतो का बेटा है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावे प्रखंड क्षेत्र में कई जगह पर पेड़ गिरा है। पेड़ गिरने की वजह से कुछ रास्ते भी बाधित हुए है और बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा पेड़ो को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। इस संबंध में सीओ मोनिका आनंद ने बताया है कि उन्हें घर पर पेड़ गिरने कि सूचना मिली है,जिसको लेकर बचाव व राहत कार्य चलाया जा रहा है। कर्मचारी को जांच करने का निर्देश दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
