Bihar

लोजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटा सूखा राशन

राशन वितरित करते लोग

भागलपुर, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत में शनिवार को चिराग का भरोसा अभियान के तहत करीब दो सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम लोजपा (रा०) के प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी विजय कुमार यादव की अगुवाई में आयोजित हुआ। राशन पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरे पर राहत और उम्मीद साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार यादव ने कहा कि चिराग का भरोसा अभियान का उद्देश्य यही है कि कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा न सोए। यह सिर्फ राहत सामग्री का वितरण नहीं बल्कि मानवीय सेवा का कार्य है। बाढ़ पीड़ितों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि कठिन समय में यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिनमें रविन्द्र कुमार, अरुण महतो, अखिलेश कुमार, सुबोध महंत, श्याम और मुरारी विशेष रूप से शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top