Bihar

कटिहार में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

लोगों के साथ तारकिशोर प्रसाद

कटिहार, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पूर्व उप मुख्यमंत्री और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कटिहार नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से पीसीसी पथ और ढक्कन सहित पक्का नाला का निर्माण शामिल है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पथों और पक्का नालों के निर्माण से मुहल्ले वासियों को आवागमन में काफी सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में पीसीसी पथ और पक्का नाला निर्माण के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य पथों का भी कायाकल्प कराया गया है।

महिलाओं ने पूर्व उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबन झा, और अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। मुहल्ला वासियों ने पीसीसी पथ और पक्का नाला के निर्माण से हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री की सराहना की।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top