
बलिया, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जरूरतमंदाें को पैसे और नौकरी का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने और देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ने के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार शाम पत्रकारवार्ता में बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाईपट्टी गांव के विनोद कुमार के खिलाफ कई संगीन आराेप है। इन्हीं आराेपाें में एक यह भी आराेप है कि वह बाराडीह लवाईपट्टी गांव की हरिजन बस्ती में कुछ बाहरी लोगों के साथ गांव के स्थानीय लोगों को एकत्र करके ईसाई धर्म का प्रचार- प्रसार कर रहा है। वह ईसाई धर्म अपनाने के लिए लाेगाें पैसा और नौकरी के साथ-साथ आवास का भी प्रलोभन दे रहा था। इसके अलावा वह हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ने के लिए भी लोगों को उकसाने का काम रहा था।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसके पास से ईसाई धर्म किताब बाईबिल और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। इस मामले में विनोद कुमार के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
