Bihar

लापरवाही, अनुशासनहीनता के आरोप में 7 पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों का वेतन रोका

छपरा, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दशहरा पर्व 2025 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु पुलिस पदाधिकारी, बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। उक्त प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, बलों की उपस्थिति की जांच हेतु अनुमंडलवार पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अनुमंडल सदर-01 के जांच पुलिस पदाधिकारी द्वारा दिनांक 01.10.25 को पुलिस पदाधिकारी, बल की उपस्थिति के संदर्भ में जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जिसके अवलोकनोपरांत पाया गया कि निम्नांकित स्थल पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, बल अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये। जो इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं आदेशोल्लंघन को परिलक्षित करता है।

इनमें साहेबगंज चौक पर प्रतिनियुक्त पुअनि विरेन्द्र मांझी, व्यवहार न्यायालय, सारण, प्रपुअनि शैलेन्द्र कुमार, पुलिस कार्यालय, सारण, मसि/129 टुन्नी कुमारी, पुलिस केन्द्र, सारण और मसि / 149 ममता कुमारी, पुलिस केन्द्र, सारण

सोनारपट्टी चौक पर प्रतिनियुक्त मसि/750 बृजकिशोरी, पुलिस केन्द्र, सारण

जमा मस्जिद पर प्रतिनियुक्त मसि/1737 सलोचना कुमारी, पुलिस केन्द्र, सारण, मसि/615 मानो कुमारी, पुलिस केन्द्र, सारण शामिल हैं।

इन सभी पुलिस पदाधिकारी, बल को अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से वेतन रोका गया है। इस संदर्भ में अनुशासनिक कार्रवाई के विरूद्ध 05 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Most Popular

To Top