Maharashtra

महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों को बारिश का अलर्ट

मुंबई, 2 अक्टूबर

(Udaipur Kiran News) । बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और इसका रूपांतरण चक्रवाती

तूफान में हो रहा है। यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह

से मौसम विभाग ने महाराष्ट्र सहित देश के नौ राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश,

, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की

संभावना है. मुंबई, ठाणे. पालघर और रायगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

हालांकि विदर्भ, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का

निर्देश दिया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बना

निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवात में बदल रहा है। यह तेज गति से उत्तर-पश्चिमी

तट की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवात की गति 63 किमी प्रति घंटा

दर्ज की गई है। इसकी गति धीरे-धीरे बढ़कर 75 किमी प्रति घंटा

तक पहुंचने की संभावना है. इसके ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना

है। अगले तीन दिनों में तूफ़ान की गति कम हो जाएगी। इस बीच कई राज्यों

में भारी बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ

दिनों से मूसलाधार बारिश होने से भारी नुकसान हुआ है। बांधों से पानी छोड़े जाने से

नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्माण होने से कृषि भूमि को

भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top