धर्मशाला, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिला कांगड़ा में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरे को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय धर्मशाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान में पहली बार लेजर लाईट शो से पूरी रामायण के महत्वपूर्ण दृश्यों को 20 मिनट तक दिखाया गया। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में पहली बार लेजर लाईट शो से रामायण को दृश्य डिजिटल तरीके से दर्शाएं गए, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव पर करीब 25 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके अलावा 20-20 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए। इस तरह से बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पुतलों को जलाने के संग ही आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिससे मौजूद लोगों व युवा-बच्चों को खूब आकर्षित किया।
दशहरा पर्व पर दोपहर के समय भव्य झांकियों के बाद शाम को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को दहन किया गया। इस मौके पर डीआईजी नोर्थ जोन सौम्या शांबशिवन ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत करते हुए पुतलों का दहन किया। साथ ही डीसी हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीजे गुरू नाईट आयोजित की गई, साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
