HEADLINES

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने किया शस्त्र पूजन

Photo
Photo

जैसलमेर, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी के साथ डटे रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने विजयादशमी के मौके पर विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम जैसलमेर की सम रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल की 1055 तोपखाना रेजिमेंट के परिसर में आयोजित किया गया। 1055 बीएसएफ तोपखाना रेजिमेंट के कमांडेंट शक्ति सिंह ने अस्त्र-शस्त्रों की विधि विधान से पूजा की। पूजा के बाद शस्त्रों को इकट्ठा कर उन पर गंगाजल छिड़का गया। इसके बाद सभी शस्त्रों को हल्दी व कुमकुम का तिलक लगाकर फूल अर्पित किए गए। सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर और बटालियनों में स्थापित मंदिरों में भी पारंपरिक रूप से काम आने वाले शस्त्रों का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया गया। इस दौरान बल के आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Most Popular

To Top