Jharkhand

देश गांधी की राह पर चलकर ही हो सकता है और विकसित : स्पीकर

फाइल फोटो विधानसभा अध्यक्ष

रांची, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा (स्पीकर) रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए गुरुवार को झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दीं है।

उन्होंने कहा कि उनके महान आदर्शों पर जीवन व्यतीत करने का प्रयास ही राष्ट्रपिता को याद करने का सही तरीक़ा है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश गांधी के राह पर ही चलकर और अधिक उन्नत विकसित हो सकता है।

इस मौक़े पर उन्होंने यह भी संदेश दिया कि व्यक्ति को चाहिए कि वे अपना काम स्वयं करें ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और लोग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखते हैं। यह आदत समय की बचत करती है कार्यों के प्रति ज़िम्मेदारियों का बोध कराता है।

आलस्य को दूर करती है और व्यक्ति को अधिक आत्मविश्वासी बनाता है। अपना काम स्वयं करने से दूसरों पर निर्भरता कम होती है और जीवन के हर पड़ाव पर व्यक्ति अनुशासित रहता है। उन्होंने कहा कि

आज के दिन गांधी जी को स्मरण करते हुए हमें उनके व्यक्तित्व और उनकी ओर से बताए गए मार्ग से सदैव मार्गदर्शित होने की नई ऊर्जा मिलती है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top