Haryana

हिसार : गांधी और शास्त्री जी की शिक्षाएं, समाज में भाईचारा और न्याय स्थापित करने की अनवरत प्रेरणा :बहबलपुरिया

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिला अध्यक्ष बृजलाल एवं अन्य।

कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘सद्भावना यात्रा’ एवं ‘श्रद्धांजलि सभा’ का आयोजन

हिसार, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा

गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर

पर, सद्भावना यात्रा तथा श्रद्धांजलि सभा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम

ज़िला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री बृज लाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में

सम्पन्न हुआ।

सद्भावना यात्रा गुरुवार प्रातः पांच बजे नागोरी गेट से सद्भावना यात्रा का आरम्भ हुआ।

इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,

युवाओं, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा का पहला

चरण गांधी चौक, हिसार पर समाप्त हुआ, जहां एकत्रित सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत,

यात्रा सिरसा बाइपास स्थित अंबेडकर भवन के पास पहुंची, जहां सभी ने भारत रत्न लाल बहादुर

शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल

बहबलपुरिया ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी

जी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव का जो संदेश दिया, वही आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक

है। लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों और जवानों के सम्मान को देश की ताकत बताया और

‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष कर प्रत्येक भारतीय के मन में नई ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना,

महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, पूर्व प्रत्याशी एवं भूपेन्द्र सिंह गंगवा,

पूर्व प्रत्याशी सतेन्द्र मुंड, प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, एससी प्रदेश सचिव सुखबीर नागर,

आनंद जाखड़, भरत सिंह मलिक, किसान नेता बलराज मलिक, जेपी ज्याणी, सुरेश वाल्मीकि, सहित

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top