Haryana

हिसार : भगवान विष्णु ने असुरों का संहार को लिया मानव अवतार: बजरंग गर्ग

शिवालय मंदिर ट्रस्ट व शिक्षाण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग आरती करते हुए।

हिसार, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बाबा प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में रामनवमी

पर हवन-पूजन व भंडारा का कार्यक्रम शिवालय मंदिर व शिक्षाण संस्थान के प्रधान बजरंग

गर्ग के नेतृत्व में हुआ। इसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।

बजरंग गर्ग ने गुरुवार काे इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी को विष्णु भगवान जी

का अवतार माना जाता है। भगवान विष्णु जी ने असुरों का संहार करने के लिए श्री राम के

रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान श्री रामचंद्र जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता

है। भगवान श्री राम ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को नही त्यागा और मर्यादा

में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि देश भर में रामनवमी पर पूजा अर्चना

कर श्री राम जी का जन्मोत्सव मानते हैं जबकि माता कैकयी द्वारा राम जी के पिता महाराजा

दशरथ से वरदान मांगे जाने पर श्री राम ने राजपाट छोड़कर 14 वर्षो के लिए खुशी-खुशी

वनवास चले गए थे। वनवास के दौरान श्री रामचंद्र जी ने अहंकारी रावण का वध कर लंका पर

विजय प्राप्त की।

इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, उपप्रधान कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, प्रबंधक

ओमप्रकाश असीजा, सचिव सुरेंद्र सिंगला, संयोजक जगत नारायण, रमेश पटवारी, कृष्ण लाल

बागड़ी, मुख्य अध्यापक सतेंद्र गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य, मुख्य अध्यापिका अंगूरी देवी,

रेणू पहूजा, ऊषा गर्ग, अनिता गर्ग, आदि प्रतिनिधियों ने हवन में आहुति डाली।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top