कोलकाता, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान चाढ़ दशैं (विजयादशमी) के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
गुरुवार को उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, “महान चाढ़ दशैंको पावन अवसरमा मेरा प्यारा सम्पूर्ण दिदी-बहिनी तथा दाजु-भाईहरूमा हृदयको अन्तकरणबाट हार्दिक शुभकामना।”
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह विजय का पर्व सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए तथा नकारात्मकता पर सदैव सत्य की विजय होती रहे।
ममता बनर्जी ने अंग्रेज़ी में भी शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह उत्सव खुशी, समृद्धि लेकर आए और अच्छाई की बुराई पर सदा विजय होती रहे।”
उल्लेखनीय है कि दशैं पर्व नेपाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
