Assam

मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

असमः बिश्वनाथ के दु्र्गा पूजा पंडाल में प्रतिमा विसर्जन से पूर्व सिंदुर खेला का दृश्य

बिश्वनाथ (असम), 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राज्य के अन्य हिस्सों की तरह बिश्वनाथ जिला के सभी पूजा पंडालों के साथ पाभोई रोड स्थित शिवाजी संघ के दुर्गा पूजा पंडाल में भी विजयदशमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा पंडाल में नेताजी शाखा द्वारा अस्त्र-शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी किया गया। सर्वप्रथम पुजारी के मंत्रोच्चारण और विधि विधान द्वारा पूजा संपन्न हुई।

दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समीप अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। विद्यार्थी भी अपनी पुस्तक को मां दुर्गा के श्रीचरणों में रखकर प्रणाम किया। महिलाएं एक-दूसरे के गालों में सिंदूर लगाकर खेलतीं नजर आईं। महिलाओं ने नृत्य भी किया। बाद में मां दुर्गा की प्रतिमा को भक्तों द्वारा नृत्य करते हुए बिश्वनाथ घाट पर विसर्जन किया गया।

——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top