Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'राष्ट्रपिता' महात्मा गाँधी  को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज गुरुवार काे जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 काे हुआ था। इस अवसर पर पूरा देश दाेनाें महान विभूतियाें काे याद कर रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने भी इनका पुण्य स्मण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काे जयंती पर याद करते हुए कहा पूज्य बापू, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गाँधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। सभी प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं। आज हम उस युगपुरुष का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने सत्य, अहिंसा और करुणा के मंत्र से न केवल भारत वर्ष की चेतना जगाई, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को मानवता का नया मार्ग दिखाया। उनके स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के विचार आज भी प्रेरणा-पुंज हैं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री काे जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोषक, महान राष्ट्रभक्त, शुचिता, सरलता व दृढ़ता के प्रतिमान, ‘भारत रत्न’ से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटिशः नमन। उन्होंने अपने कार्यों से जो मूल्य एवं आदर्श स्थापित किए हैं, वे हर पीढ़ी को देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनके कुशल और बुलंद नेतृत्व को यह देश सदा याद रखेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top