Madhya Pradesh

सागर में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक महिला मजदूर की मौत, नशे में था ड्रायवर

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा

सागर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूराें से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में एक महिला मजदूर की माैत हाे गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव का पंचनामा बनाकर उसे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव से 35 मजदूर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 15 जेडएफ 1243 में सवार होकर मुड़ारी गांव सोयाबीन की फसल काटने के लिए जा रहे थे। इस दाैरान दलपतपुर नयाखेड़ा गांव के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद माैके मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में महिला, बच्चे और पुरुष सवार थे। जिनमें से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रचना अहिरवार के रूप में हुई है। जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेष मजदूरों को सामान्य चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गंभीर घायलों को बंडा अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। पिकअप सवार मजदूराें ने बताया कि सभी लाेग फसल कटाई करने के लिए मुड़ारी गांव जा रहे थे। पिकअप वाहन में 35 लोग सवार थे। ड्राइवर शराब के नशे में था। वह तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। महिलाओं ने उसे रोका और धीमी गाड़ी चलाने का बोला था। लेकिन वह नहीं माना और गाड़ी पलटा दी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top