Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाै महिलाओं को मिला शस्त्र लाइसेंस

शरद नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 9 देवियों को विरासत का शस्त्र लाइसेंस प्रदान

कानपुर, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा देवी स्वरूप नौ महिलाओं को उनके अपनों की स्मृति में विरासत का शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और गरिमामयी रहा। किसी की आंखों में आंसू छलक आए तो कोई खुशी से झूम उठा। वर्षों से लंबित पड़ी अपने पिता, पति या ससुर की स्मृतियों से जुड़ी हुई यह विरासत जब उन्हें सौंपी गई, तो उपस्थित सभी भाव-विभोर हो उठे।

इस पर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह शस्त्र लाइसेंस केवल सुरक्षा एवं आत्मरक्षा का प्रतीक है। इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जाए और किसी भी परिस्थिति में इसका दुरुपयोग न हो, यह प्रत्येक की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य नारियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

विरासत शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाली महिलाएंं

जया पाण्डेय, सुमन सिंह, उषा सिंह, पुष्पा यादव, अरुणिका शर्मा, प्रीती सिंह, हेमलता, अलका पाण्डेय और संगीता सिंह को लाइसेंस दिया गया।

शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर महिलाओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी सहजता और पारदर्शिता के साथ हमें शस्त्र लाइसेंस प्राप्त होगा। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल ने हमें न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी और अधिक मजबूत बनाया है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top