Maharashtra

मंत्रालय के बाहर बुर्जुग ने की आत्मदाह की कोशिश

मुंबई, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मंत्रालय परिसर में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक बुजुर्ग ने आत्मदाह की कोशिश की। मंत्रालय के गेट पर पहुंच कर वृद्ध व्यक्ति ने अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया और खुद को जलाने प्रयास किया। इस बीच वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।

आत्मदाह का प्रय़ास करने वाला व्यक्ति नवी मुंबई का रहने वाला है। इस व्यक्ति ने यह कहते हुए आत्मदाह करने की कोशिश की कि पुलिस और प्रशासन सका सहयोग नहीं कर रहे हैं। उसने नवी मुंबई मनपा और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मनपा और पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए वह खुद पर केरोसिन डालने लगा। लेकिन मंत्रालय के सुरक्षा गार्डों और पुलिस ने फौरन उसे रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और उसे मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी पता नहीं चल सका है कि उसकी समस्या क्या थी। पुलिस की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच के बाद ही आत्मदाह की कोशिश करने की असली वजह सामने आ पाएगी।

इससे पहले भी मंत्रालय क्षेत्र में आत्मदाह का प्रयास करने के मामले हुए थे। कुछ लोगों ने मंत्रालय की इमारत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके हैं। मंत्रालय की पहली मंजिल पर सुरक्षा जाली लगाई गई है। इस वजह से कूदने वाले सुरक्षित रहते हैं।

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top