मुंबई, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में सोमवार को एक घर का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे नजदीकी सायन अस्पताल में भर्ती गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुंबई में रूक-रूक बारिश हो रही है। भारतीय कमला नगर के राम जानकी नगर के पास कोयला गली नंबर 1 में एक 2 मंजिला संरचना वाले घर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। बीएमसी से मिली जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और मनपा कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। इस घटना में घायल मोहम्मद हुसैन शेख (35) को सायन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हुसैन की हालत गंभीर बनी हुई है।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
