Madhya Pradesh

संघ शताब्दी वर्ष – भोपाल विभाग में निकलेंगे 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

आर एस एस
आरएसएस

भोपाल, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इस वर्ष में संघ ने पूरे साल के लिए कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें स्वयंसेवकों का सबसे पहला कार्यक्रम पथ संचलन है, जो इस बार बस्ती और मंडल स्तर पर निकाले जाएंगे। भोपाल विभाग में 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाने की योजना है, जिनमें लगभग डेढ़ लाख स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह पथ संचलन दो अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक निकाले जाएंगे।

संघ के प्रचार विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत 5 जिलों में 26 नगर और 6 खंड आते हैं। इनके अंतर्गत 279 बस्ती और भोपाल विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में 94 मंडल (प्रत्येक मंडल में 8-10 गांव) शामिल हैं। संघ शताब्दी वर्ष में इन्हीं बस्ती और मंडल स्तर 373 पर संचलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक पंथ संचलन स्थान पर 300 से 500 की संख्या के स्वयंसेवक सम्मिलित होकर संचलन निकालने की तैयारी कर रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष में नए नए स्वयंसेवक भी बड़ी संख्या में तैयार हो रहे हैं। करीब 700 टोलियां इस कार्य में जुटी है।

भोपाल विभाग में अभी तक 70 से 80 हजार स्वयंसेवकों की सूची है। संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम से अब तक 70 हजार से अधिक नया गणवेश लेकर इतने ही नए स्वयंसेवक जुड़ चुके हैं। यह क्रम निरंतर जारी है।

पुराने स्वयंसेवक उत्साहित :

संघ शताब्दी वर्ष के इस बड़े अभियान से पुराने स्वयंसेवक उत्साहित हैं। विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर ने बताया कि अधिक से अधिक नये स्वयंसेवक संघ से जुड़ सकें, इसके लिए दो माह से तैयारी चल रही है। भोपाल के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवक टोली बनाकर घर–घर जा रहे हैं और नये लोगों को संघ से जोड़ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि संघ शताब्दी वर्ष से समाज में उत्साह और सकारात्मक वातावरण बन गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Most Popular

To Top