Haryana

महेंद्रगढ़ जिला को 48 साल बाद मिली हरियाणा कांग्रेस की कमान

नारनौल, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा में कांग्रेस ने 48 साल बाद महेंद्रगढ़ जिला के नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने तीन बार के विधायक राव नरेंद्र सिंह को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

जिला महेंद्रगढ़ के नेता को किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी द्वारा तीसरी बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सबसे पहले यह जिम्मेदारी राव निहाल सिंह को कांग्रेस ने 1972 में दी थी। वे 1977 तक कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रहे। करीब 40 साल बाद भाजपा ने राम बिलास शर्मा को 2013 में प्रदेशाध्यक्ष बनाया था। वहीं, राव नरेंद्र सिंह की बात करें तो वह तीन बार विधायक रहे हैं। साल 2010 से 2014 तक वह हरियाणा के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा चुनाव मंत्री भी रहे। उन्होंने पहली बार साल 1996 में अटेली विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा, जब कांग्रेस पार्टी को हरियाणा की 90 में से केवल नौ सीटें ही मिली थी। दूसरी बार साल 2000 में फिर से अटेली विधानसभा से विधायक चुने गए। उस वक्त कांग्रेस पार्टी को 90 में से केवल 21 सीटें ही मिली थीं। तीसरी बार साल 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) से विधायक निर्वाचित हुए और बाद में कांग्रेस में शामिल होकर हरियाणा में सरकार बनाई। राव नरेंद्र सिंह के पिता स्व. राव बंसी सिंह भी तीन बार विधायक रहे थे।

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top