Jharkhand

झारखंड के विभिन्न जिलों में एक से चार अक्टूबर तक भारी बारिश होने की आशंका

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड के विभिन्न जिलों में एक से चार अक्टूबर तक भारी बारिश होने की आशंका है।

यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन उत्तरी अंडमान के समुद्री क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और इन जिलों से सटे मध्यवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं तीन अक्टूबर को भी राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज गति की हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी और उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका है।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में 16.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 33.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.3 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2 डिग्री, बोकारो में 32.2 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top