HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दी दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिमला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा ॐ देवी महागौर्यै नमः। माँ महागौरी से मेरी प्रार्थना है कि वह अपनी दिव्य कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएँ। माँ के आशीर्वाद से आपके घर-परिवार में सदैव खुशियाँ बनी रहें और हर मनोकामना पूर्ण हो।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए यह पर्व मंगलमय और प्रेरणादायक बनने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। जय माता दी।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top