Jharkhand

जय माता दी के नारे से गूंजा रामगढ़, पूजा पंडाल का मंत्री ने किया उद्घाटन

पहाड़ों के बीच मां भगवती वीराजी
बनाए गए पूजा पंडाल
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया पंडाल का उद्घाटन
मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा
आकर्षक तरीके से सजाया गया पंडाल

रामगढ़, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पट खुलते ही शहर के पूजा पंडाल भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण देवी गीतों और नारों से गुंजायमान हो गया। सोमवार को भक्तों ने भगवती के सातवें रूप मां कालरात्रि स्वरूप का दर्शन कर पूजन किया गया। शहर के मेन रोड स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पहाड़ों के बीच बनाए गए मां दुर्गा की चलंत झांकी देखते ही बन रही थी। वहीं, शहर के बिजुलिया स्थित आकर्षक पंडाल और विद्युत सज्जा किया, जबकि, पतरातू बस्ती में आकर्षक पंडाल और मां की प्रतिमा लोगों का मन मोह रही है। मिलौनी क्लब में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।

वहीं, रांची रोड, इफ़िको, नई सराय हॉस्पिटल कॉलोनी, थाना चौक, विकास नगर, चट्टी बाजार में भी मां की आकर्षक प्रतिमा और विद्युत सज्जा से देखते ही बन रहा था।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पतरातू बस्ती और चट्टी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर समिति की ओर से उन्हें बुके देकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं शहर के बिजुलिया पूजा पंडाल का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया। पूजा समिति ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान चल प्रकाश चौधरी ने मां की प्रतिमा पर मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। साथ ही राज्य की खुशहाली की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top