CRIME

सौतेले बाप ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म का प्रयास

छह दिन बाद मां ने दर्ज कराया पति के खिलाफ मुकदमा

हमीरपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले बाप ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। पत्नी के अचानक आ जाने पर मौके से भाग निकला। रविवार को पीड़िता की मां ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छह दिन पुरानी है आरोपी घटना के बाद फरार है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पति की मौत के बाद उसने गांव निवासी विक्रम सिंह उर्फ मुन्ना से दूसरा विवाह किया था। पूर्व पति से उसकी 11 वर्ष की नाबालिग पुत्री है। गत 22 सितंबर को तड़के 3 बजे छत के ऊपर बने कमरे में पुत्री सो रही थी तभी पति उसकी चारपाई में लेट गया और गलत हरकतें करने लगा। इसी बीच मेरे आने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 72 (2) एवं लैंगिक अपराधों में संरक्षण 2012 के अधिनियम के तहत 9एम, 9एन, 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही इसे जेल भेजा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top