
लखनऊ, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने शारदीय नवरात्र में महिला सशक्तिकरण को बल देते हुए शालिनी सिंह को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंंत्री जयंत चौधरी की संस्तुति पर शालिनी सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने रविवार काे दी।
इस सम्बंध में लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कापिलावाई इंदिरा ने पत्र जारी किया है। उन्हाेंने बताया कि शालिनी सिंह इससे पूर्व महिला प्रकोष्ठ नारी शक्ति संगठन की उत्तर प्रदेश की प्रदेश महासचिव का कार्य देख रही थीं। मुझे पूरा विश्वास है कि शालिनी सिंह अपने संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से महिला प्रकोष्ठ को सशक्त बनाएंगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि शालिनी सिंह जुझारू व कर्मठ महिला हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की महासचिव की जिम्मेदारी संभालते हुए पार्टी को मजबूत किया है। उनके आने से राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ को शक्ति मिली है और अधिकांश संख्या में महिलाएं संगठन से जुड़ रही हैं। शालिनी सिंह विगत एक दशक से महिला उत्थान व विकास के कार्यों में सतत रूप से सक्रियता से कार्य करने का रालोद को लाभ मिलेगा।
रालोद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने भी शालिनी सिंह को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी दोनों को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।————-
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
