Haryana

गुरुग्राम में यमुनानगर के राजकुमार को मिला मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार

गुरुग्राम में यमुनानगर के राजकुमार को मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार से सम्मानित करते सीएम नायब सिंह सैनी।

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों को किया सम्मानित

गुरुग्राम, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरूग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में श्रम विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कारों से श्रमिकों को सम्मानित किया। साथ ही श्रमिकों के हित में उठाए जा रहे सराहनीय कदमों में सहभागी बने रहे औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को भी प्रोत्साहित किया गया।मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार के तहत दो लाख रूपए की राशि यमुनानगर जिला के गांव आरियावालां निवासी राजकुमार को, हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रूपए की राशि यमुनानगर शहर निवासी पूजा वर्मा व यमुनानगर जिला के गांव गढ़ी बंजारा निवासी जसविंदर कुमार को प्रदान की। हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार के तहत 51 हजार रूपए की राशि क्रमश: यमुनानगर निवासी चंद्र कांता को, हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार के तहत 51-51 हजार रूपए की राशि पानीपत जिला के समालखा निवासी रवित दुहन, गोरखपुर कोहली निवासी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, साउथ दिल्ली जैतपुर निवासी विजय कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ के गांव दुंद्रा कटरी निवासी जोगेश्वर प्रसाद साहू, कुरूक्षेत्र निवासी अवतार सिंह, कुरूक्षेत्र निवासी गुरजीत सिंह, हिसार निवासी कर्मबीर, हिसार निवासी कपिल सैनी, पानीपत निवासी सागर, सोनीपत निवासी सुमित, पानीपत निवासी नरेश चन्द्र, रोहतक निवासी चिराग, झज्जर जिला के गांव झांसवा निवासी अमित कुमार, रेवाड़ी जिला के गांव लिलोढ़ निवासी जय प्रकाश, झज्जर जिला के गांव जमालपुर निवासी कुलदीप व अंबाला निवासी संदीप कुमार को प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top