HEADLINES

अमरावती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी डॉ. कमलताई गवई

डॉ कमल गवई

जे. नंदकुमार होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता

अमरावती, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की माता डॉ. कमलताई रा. गवई इस वर्ष अमरावती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी समारोह की मुख्य अतिथि होंगी जबकि संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जे. नंदकुमार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रांत के प्रचार प्रमुख ने बताया कि संघ इस वर्ष शताब्दी समारोह वर्ष की शुरुआत कर रहा है। 02 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर के रेशमबाग में आयोजित समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि इसी कड़ी में 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अमरावती में भी विजयदशमी कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई की मां डॉ. कमलताई गवई होंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे. नंदकुमार मुख्य वक्ता होंगे। यह कार्यक्रम अमरावती शहर के किरण नगर स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा।

गवई परिवार के सदस्यों के अनुसार कमलताई गवई को संघ की ओर से आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। उन्होंने विजयादशमी उत्सव में शामिल होने की मौखिक स्वीकृति प्रदान की है।

——————————–

(Udaipur Kiran) / मनीष कुलकर्णी

Most Popular

To Top