
शहीद भगत सिंह हर भारतवासी के लिए एक प्रेरणा पुंज : गिरीश भंडूला
मुरादाबाद, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वां संस्करण काे नगर व देहात विधानसभा के 651 बूथों पर 7731 लोगों ने सुना।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की दो महान विभूतियों की जयंती है। मैं बात कर रहा हूं शहीद भगत सिंह और लता दीदी की। साथियों, अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूटकर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप मेरे और मेरे साथियों से युद्धबंदियों से जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मारकर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस कार्यक्रम काे क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल व महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र बिश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, विशाल त्यागी, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, शमी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, सर्वेश पटेल आदि भाजपाइयों ने विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम सुना।
————
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
