Jammu & Kashmir

जम्मू की वार्ड 3 में भाजपा ने आयोजित किया आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम

जम्मू, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू वार्ड 3 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री प्रिया सेठी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वे अपने जीवन में केवल भारतीय उत्पादनों का ही प्रयोग करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस शपथ का पालन करने का संकल्प लिया और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर चर्चा की। भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और उद्योगों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top