
रामगढ़, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शहर के रांची रोड मरार में चर्चित सोनाली आत्महत्या कांड में आरोपी श्वेता सिंह को जमानत मिल गई है। झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शनिवार को श्वेता सिंह ने रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में अपना बांड भरा है।
रामगढ़ थाना कांड संख्या 162/25 में श्वेता सिंह को आरोपित बनाया गया था। सोनाली आत्महत्या कांड के बाद उनके पिता विमल सिंह की ओर से श्वेता सिंह पर गई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
