
–कहा, सरकार सबका साथ सबका विकास का राग अलापना बंद करे और राष्ट्र विरोधियों का विनाश करे
झांसी, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । अयोध्या छावनी परिषद के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस महाराज ने शनिवार को ओरछा पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने सनातन संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा की प्रभु श्री राम से प्रार्थना की। उनके नगर आगमन पर मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर एम एल आर्य तथा सनातन प्रेमियों ने उनका पुष्प माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान महाराज ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम विराजमान हैं, परंतु राजा के रूप में केवल ओरछा में ही प्रभु श्री राम विराजमान है। यह भूमि न पैगम्बर की है ना ईसा मसीह की है यह केवल प्रभु श्री राम की है। मोहम्मद पैगम्बर मक्का में पैदा हुए थे, भारत में तो जय श्री राम ही गूंजेगा। सरकार सबका साथ, सबका विकास का राग अलापना बंद करे और राष्ट्र विरोधियों का विनाश करे।
जगतगुरु ने कहा मैंने भारतीय संस्कृति और संस्कारों साथ ही गौ माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए रामलला से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा सनातन विरोधी ताकते बढ़ रही हैं भारत की भूमि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की है, यहां पैगम्बर का जन्म नहीं हुआ यहां भगवान श्री राम का जन्म हुआ है। मोहम्मद पैगम्बर मक्का में पैदा हुए थे, भारत में तो जय श्री राम ही गूंजेगा। अगर हिंदुओं और संतों तथा सनातन धर्म को बचाना है तो भारत सरकार को यह देश हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। क्योंकि धर्म विरोधी जनसंख्या बढ़ रही है। जहां धर्म विरोधों की संख्या ज्यादा है वहां से हिंदुओं का पलायन हो गया है। बंगाल में हिंदू काटे जा रहे हैं, क्योंकि वहां धर्म विरोधियों की संख्या ज्यादा है। बांग्लादेश और पाकिस्तान में जो हिंदू बचे हैं वह धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास का राग अलापना बंद करें और राष्ट्र विरोधियों का विनाश करे। जो भी करना पड़े सरकार को वह करें पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें।
उन्होंने गाय को बचाने की भी सभी से अपील की। कहा कि गाय और गंगा है तो भारतीय संस्कृति जिंदा है। हमें गाय को बचाना होगा गायों की दुर्दशा बहुत खराब है। उन्होंने गाय के संरक्षण की सरकार से मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी संस्कृति को समझ रही है, बाकी और पार्टियों के नेताओं ने टोपी लगाकर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है। इस दौरान अनुपम महाराज, अमन शर्मा, टिंकू यादव, प्रिंस यादव, राजकुमार यादव ,लालू महाराज, हैप्पी, हिमांशु, गौरव ,प्रशांत साहू, मानवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया
