Maharashtra

नाला सफाई का विशेष अभियान

मुंबई, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुबई महानगरपालिका ने नालों से कचरा निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान सोमवार 29 सितंबर 2025 से सोमवार 13 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार सभी विभागों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जन भागीदारी के तहत कार्यवाही की जाएगा। इसके माध्यम से नालों और नालियों से तैरते कचरे को इकट्ठा करके उसका निपटान किया जाएगा। इस विशेष स्वच्छता अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ महानगर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मुंबई महानगर क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर को निरंतर बढ़ाने और नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ. जोशी ने चेतावनी दी है कि इस विशेष स्वच्छता अभियान में लापरवाही या असावधानी बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top