Maharashtra

किसान फूटे मंत्री पर, भरणे भड़के डीएम पर

मुंबई, 27 सितंबर (स.)।महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। इसी बीच शनिवार को सोलापुर जिले की माढ़ातहसील में बाढ़ से हुए नुकसान का हाल-चाल जानने पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री दत्तात्रेयभरणे पर किसान भड़क उठे. आक्रोशित किसानों का तेवर देखकर कृषि मंत्री भी अवाक रह गए। उन्होंने फौरन जिले के डीएम को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई।

महाराष्ट्र के कई जिलोंमें आई बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं। कई क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों की शिकायतेंमिल रही हैं कि अभी तक राज्य सरकार की ओर से भेजी गई कोई मदद नहीं मिली है। कृषि मंत्री भरणे सोलापुर जिले की तहसील माढ़ा में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इस वक्त कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। किसानोंने आक्रोश जताया कि पशुओं के लिए भी चारा नहीं हैं, हम कहां से खाएं। कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही है। कृषि मंत्री को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इससे सकते में आए कृषि मंत्री भरणे ने फौरन सोलापुर के जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद को फ़ोन लगाया औऱ मदद न आने का जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने चेताया कि ऑफिस में मेज पर बैठकर काम मत करो। हकीकत जाननी है तो मैदान में उतरो।

कषि मंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ऑफिस में बैठकर नहीं बल्कि खेतों में उतरकर जनता के दुख-दुर्द को समझने की हिदायत दी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि दिवाली से पहले नुकसान का मुआवजा मिल जाएगा। उन्होंने प्रशासन को तुरंत मवेशियों के चारे और लोगों के भोजन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top