Uttar Pradesh

मोदी-योगी सरकार हमेशा व्यापारियों की हितैषी : रितेश गुप्ता

नेक्स्ट जन जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत कटघर, सिविल लाइन और भोजपुर मंडल में भाजपा जनप्रतिनिधियों व्यापारियों से संवाद के दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता ।
नेक्स्ट जन जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत कटघर, सिविल लाइन और भोजपुर मंडल में भाजपा जनप्रतिनिधियों व्यापारियों से संवाद के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल।

–जीएसटी दरें कम होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे: विनोद अग्रवाल

मुरादाबाद, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । जीएसटी दरें कम होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नेक्स्ट जन जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत शनिवार को मुरादाबाद महानगर के कटघर मंडल, सिविल लाइन मंडल और भोजपुर नगर मंडल में भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापारियों से वार्ता की गई और उनकी राय जानी गई। कटघर मंडल में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा मोदी-योगी सरकार हमेशा व्यापारियों की हितैषी है। वहीं व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि जीएसटी दरें कम करने से भाजपा सरकार ने हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है।

कटघर मंडल में नगर विधायक रितेश गुप्ता ने व्यापारियों से सम्पर्क करके कहा कि जीएसटी दर में कमी की गई है, उसका लाभ सीधे-सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ता सीधे-सीधे लाभान्वित हो।

सिविल लाइन मंडल में महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी दरें कम होने से मांग और खपत बढ़ेगी। मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भोजपुर मंडल में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कहा कि नए जीएसटी रिफार्म के अंतर्गत सरकार ने टैक्स स्लैब की संख्या घटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दी है। इससे व्यापारी भी सहमत है और जनता भी खुश है।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, नेक्स्ट जन जीएसटी बचत उत्सव के संयोजक धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, कटघर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष सोमपाल प्रजापति, महेन्द्र सिंह बब्बू, पार्षद रुचि चौधरी, विधासरन शर्मा, प्रभात सक्सैना, विवेक शर्मा, कुलदीप नारायण सिंह, विनय राजोरिया, नीरज वाल्मीकि, सचिन राघव, कपिल चौधरी, अरविन्द सिंह, सोनू सुमन आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top