Madhya Pradesh

अनूपपुर: जंगल में मोर नाचा किसने देखा, जिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजयवर्गीय का चोरी छुपे पुतला दहन

पुतला जलाते कांग्रेस जिला अध्यक्ष्

अनूपपुर, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । देश-प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष का पहला चेहरा है, इसके बावजूद वह अपने सदमे से उभर नहीं पा रही है। पहले तो अपने बेतुके के फैसलों से अनूपपुर जिले में सुर्खियां रही। जिसमें अपने ही नियम को दरकिनार करते हुए दो बार पार्टी से निष्कासित नेता को अपना जिला अध्यक्ष बनाया, जबकि उसका आज तक निष्कासन वापस नहीं लिया गया है। अपरिपक्व नेता को सीधे कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस पूरे देश और प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार की शाम अनूपपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस कार्यालय में चोरी छुपे विरोध प्रदर्शन करते हुए चंद कांग्रेसी पहुंचकर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए कर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाया। इन पर कहावत सटीक बैठती है कि जंगल में मोर नाचा किसने देखा।

अनूपपुर कांग्रेस का यह चोरी छुपे विजयवर्गीय का पुतला जालना आम कांग्रेसियों को रास नहीं आया। लोगों का कहना था कि कांग्रेस इतनी भी कमजोर पार्टी नहीं है कि चुपचाप कांग्रेस भवन में पुतला दहन कर प्रदर्शन की खानापूर्ति की जाए। जिला अध्यक्ष को चाहिए था कि यह कार्यक्रम किसी चौराहे अथवा सार्वजनिक स्थान पर किया जाता तो इसका असर आमजन के बीच अच्छा संदेश जाता। इसमें जिला अध्यक्ष की अदूरदर्शिता दिखाई देती है।

शनिवार को इस पर अनूपपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने अपनी प्रतिज्ञा देते हुए कहा कि पहले तो कांग्रेस यह जान ले की विजयवर्गीय जी के कहने का आशय क्या था, इसके बाद समाज के लोगो से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी लेना चाहिए कि भाई बहन के रिश्ते कैसे होते हैं। कांग्रेस कार्यालय में पुतला दहन करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस जिले में कांग्रेस की जमीन खिसक रही है और पार्टी के साथ आमजन का जुड़ाव नहीं है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top