Assam

एसएसबी ने छिपकली की खाल के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

এছ এছ বিয়ে গ্ৰেপ্তাৰ কৰিলে গেকো ছাল থকা এজন লোকক

कामरूप (असम), 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), 24वीं बटालियन, रंगिया के कमांडेंट एचके गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी बिहंगापुर एवं वन विभाग कुमारीकाटा के द्वारा भारत-भूटान सीमा पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान भारतीय सीमा में 50 ग्राम गेक्को (छिपकली) की चमड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

एसएसबी की 24वीं बटालियन ने शनिवार काे बताया कि उक्त अभियान के उपरांत जब्त गेक्को (छिपकली) की चमड़ी के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को वन विभाग कुमारीकाटा को सौंप दिया गया।

इस अभियान में बिहंगापुर सीमा चौकी, 24वीं बटालियन एसएसबी, रंगिया के उपनिरीक्षक वीएल मालसवमा, सहायक उप निरीक्षक बिपुल कांति सिन्हा, मुख्य आरक्षी (समान्य) जगजीत राम, आरक्षी (सामान्य) देवाशीष मांझी, महेश लकरा, मोहम्मद समीम, सवालाल देओरी तथा वन विभाग से राजेन क्षेत्री, बादाम बोडो आदि शामिल थे। ———————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top