Maharashtra

राज्य के किसानों को मोदी सरकार से भी भरपूर मदद मिलेगी : भाजपा

मुंबई, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि सूबे में बाढ़ प्रभावित किसानों को हर संभव मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के किसानों की मदद की तैयारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिखाई है। जबकि विपक्ष इस मामले में सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंक रहा है।

नवनाथ बन आज मुंबई में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि भाजपा-महायुति सरकार राज्य के बाढ़ पीडि़तों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संवेदनशील प्रधानमंत्री मोदी स्थिति की गंभीरता को समझते हैं, इसीलिए केंद्र से निश्चित रूप से पर्याप्त मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चारा, आश्रय, भोजन और पानी की व्यवस्था भी कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ढाई हजार करोड़ रुपये की सहायता सीधे किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। कल ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर राज्य के किसानों को पर्याप्त मदद देने की मांग की है। इसलिए बहुत जल्द राज्य के किसानों के लिए केंद्र से भी भरपूर मदद मिलने वाली है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top