Uttar Pradesh

सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव जमानत पर एटा जेल से रिहा

जुगेंद्र सिंह यादव जमानत का विवाह

एटा, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव को विभिन्न मामलों में हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद शुक्रवार सांय काल एटा जेल से रिहा कर दिया गया। उनके स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम जिला जेल के बाहर पहुंचा जुगेंद्र सिंह यादव रिहा होने के बाद सीधे जिला पंचायत कार्यालय एटा पहुंचे। उनकी पत्नी वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष एटा हैं।

पुलिस ने 9 मार्च 2023 को वांछित अभियुक्त जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा में जैत मोड़ से गिरफ्तार किया था। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घाेषित था। वर्तमान में ये जिला कारागार एटा में ही बंद थे। जुगेंद्र सिंह के वकील आकाश यादव ने बताया कि सभी मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जुगेंद्र सिंह को जिला जेल एटा से रिहा कर दिया गया है।

जुगेंद्र सिंह यादव 2006 और 2011 में एटा जिला पंचायत अध्यक्ष बने। 2017 और 2022 में एटा सदर विधानसभा सीट पर सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड से लगातार पराजित हुए। वर्तमान में उनकी पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

जुगेंद्र सिंह यादव के भाई पूर्व सपा विधायक रामेश्वर यादव को भी हाईकोर्ट से विभिन्न मामलों में जमानत मिल चुकी है और वह भी अलीगढ़ जेल से रिहा हो चुके। रामेश्वर एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा की टिकट पर तीन बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। यह जीत उन्होंने वर्ष 1996,2002 और 2012 में हासिल की।

2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से पराजित हुए

पुलिस ने 9 जून 2022 को रामेश्वर को आगरा से गिरफ्तार किया था। 10 जून को उन्हें जेल भेज दिया। बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें अलीगढ़ की जेल में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों भाइयों पर लूट, जमीनों पर जबरन कब्जे,दुष्कर्म आदि कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

सपा नेताओं की जमानत पर रिहाई के बाद एटा के स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जुगेंद्र सिंह का फूल माला से स्वागत किया। आपस में मिठाइयां बाँट कर खुशी जाहिर की। वर्तमान में जोगेंद्र सिंह की पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष है।

सपा जिला अध्यक्ष एटा परवेज़ जुबेरी ने बताया रामेश्वर सिंह यादव और उसके भाई जुगेंद्र सिंह यादव पर कई झूठे मुकदमें लगा कर जेल भेजा गया था लेकिन उच्च न्यायालय से उनको न्याय मिला है और हमको न्यायालय की प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Most Popular

To Top