Jharkhand

भारतीय युवक संघ के पंडाल में 31 कुंवारी कन्याओं ने किया प्रतिमा का अनावरण

अनुष्ठान में बैठी कन्याएं समेत अन्य

रांची, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार शाखा का शुक्रवार को 31 कुंवारी कन्याओं नेे पंडाल के प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद कन्याओं की महिला श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया। बाद में शोभायात्रा के रूप में सभी कन्याएं गाजे-बाजे के साथ पंडाल स्थल तक पहुंंची। इसके बाद महिषासुर मर्दिनी मंत्र का उच्चारण करते हुए कन्याओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी भक्तों ने माता रानी का जयकारा लगाकर माहौल को गूंजायमान किया। मौके पर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने सभी दर्शकों को नवरात्र की बधाई दी। वहीं सचिव रवि रोहत्गी ने अतिथियों का स्वागत किया, जिसमें समाज के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और सचिव शामिल थे।

संस्था के 140 सदस्य कार्यक्रम में शामिल होकर इसे और यादगार बनाया।इस अवसर पर आयोजन और व्यवस्थाओं की जानकारी भारतीय युवक संघ के प्रवक्ता अमित बजाज ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं और समाज के बीच नवरात्र के प्रति श्रद्धा और उत्साह की झलक प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top