चंडीगढ़, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) ने अपनी नई कार्यकारिणी और ज़ोनवार जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी के नेतृत्व में जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सात उपाध्यक्ष बनाए हैं। इनमें अनिल धानक को कार्यक्रम व प्रबंधन, सुनीता वर्मा कोक महिला प्रकोष्ठ, अनिल फंदन को गुरुग्राम क्षेत्र (जिला गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़) तथा ताराचंद बागड़ी को हिसार क्षेत्र (हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जिंद, भिवानी) का प्रभारी लगाया है।
इसी तरह दिलबाग वाल्मीकि को अम्बाला क्षेत्र (अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला), अजय वैद को रोहतक क्षेत्र (रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी) तथा सुनीता नेहरा को करनाल क्षेत्र (पानीपत, करनाल, कैथल) का इंचार्ज बनाया है। महासचिव पद पर मदन मदन तंवर, विमल नंबरदार, मनोज वाल्मीकि, संजीत कबलाना, जय प्रकाश सभरवाल और जनक अठवाल को जिम्मेदारी दी है। एससी विभाग ने प्रदेश स्तर पर 40 सचिव नियुक्त किए हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
