Uttrakhand

यमुनोत्री रोपवे  प्रोजेक्ट देरी की वजह एलाइनमेंट में बदलाव का प्रस्ताव:  सचिव

यमुनोत्री धाम के लिए खरशाली से  रोपवे का कार्य यूं ठप पड़ा

उत्तरकाशी, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजनाए गेमचेंजर साबित हो सकती हैं। इससे दुर्गम पहाड़ी रास्तों की मुश्किलें न सिर्फ आसान होंगी बल्कि धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार मिलेगी। इन प्रोजेक्ट्स से स्थानीय रोज़गार सृजन, समय की बचत और आपदा प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। लेकिन

यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट पर भी सभी की नज़रें टिकी हैं। प्रोजेक्ट में देरी को लेकर सवाल उठते रहे है।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि देरी की वजह प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट में बदलाव का प्रस्ताव है। विभाग इसका परीक्षण करवा रहा है और एनएचएलएमएल से राय लेने के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी। इधर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परियोजना की समीक्षा करते हुई निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का मौके पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करें तथा इससे जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि रोपवे परियोजना को एक मॉडल परियोजना के रूप में सफल बनाया जा सके।

गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का स्थल पर निर्माण कार्य नवम्बर 2024 को विधिवत शुरू हो गया था। यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. द्वारा इस रोपवे के लिए खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरू किया गया। राज्य सरकार के द्वारा यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे के निर्माण का जिम्मा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर एक निजी कंपनी यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. को सौंपा गया था।

यमुनोत्री धाम के लिए इस बहुप्रतीक्षित रोपवे परियोजना की कुल लंबाई 3.9 किमी है और इसकी क्षमता प्रति एक घंटे में एक तरफ 580 लोगों को परिवहन करने की होगी। लगभग 170 करोड़ की लागत की इस रोपवे परियोजना मे खरसाली से यमुनोत्री धाम के बीच कुल 10 टावर बनाने का है। इस परियोजना का सबसे निचला टर्मिनल खरसाली में बनाया जाएगा और सबसे ऊपरी टर्मिनल यमुनोत्री धाम में पुलिस चौकी के निकट बनेगा। यह रोपवे छः मीटर प्रति सेकेंड की गति से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसके खरसाली स्थित निचले टर्मिनल से यमुनोत्री धाम के ऊपरी टर्मिनल तक 15 मिनट के भीतर पहुंचा जा सकेगा।पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया जारी है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Most Popular

To Top