Haryana

प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाने में बाबू-बेटे का अहम रोलः अभय चौटाला

अभय चौटाला बोले, प्रदेश की जनता को पता है कि किस तरह से हुड्डा ने भाजपा के लिए चुनाव में किया था काम

प्रदेश से जजपा पार्टी हुई खत्म, कोई नाम लेने वाला तक नहीं बचा, 2029 में बनेगी इनेलो की सरकार

रोहतक, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनवाने में पूर्व सीएम हुड्डा व उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा का अहम रोल है और प्रदेश की जनता को पता है कि पूर्व सीएम हुड्डा किस तरह से भाजपा के लिए काम करते है। राज्यसभा चुनाव में हुड्डा ने तो स्वंय ही कांग्रेस के वोट चोरी कर लिए थे, हुड्डा से बड़ा कोई वोट चोर नहीं है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल एक संघर्षशील नेता थे, आजादी के समर में संघर्ष जारी रखा। 1975 में इमरजेंसी में जेल गए और फिर 1977 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया।

भाजपा व कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 2029 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे और कांग्रेस की रांद काटके किसान-कमेरे की सरकार लाएंगे। गुरुवार को रोहतक रैली में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन आर्पित करते हुए भाजपा एवं कांग्रेस पर सवालों की झड़ी लगा दी। मेवात और बृज खाप से पहुंचे उत्साहित समर्थकों ने अभय सिंह चौटाला को 331 मीटर लंबी पगड़ी पहनाई। देवीलाल की 112वीं जयंती पर आयोजित रैली में चौ. अभय सिंह चौटाला, पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता प्रो. संपत्त सिंह, जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, तेलांगना से पूर्व लोकसभा सदस्य के. कविता, भादरा के पूर्व विधायक बलवान पूनिया, रेवाड़ी के पूर्व विधायक रघु यादव, कांता चौटाला, सुनैना चौटाला, विधायक आदित्य देवीलाल, अर्जुन चौटाला एवं लंदन से राहुल अहलावत भी पहुंचे और पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ.देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन आर्पित किए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें याद है 1985 में राजीव-लौंगोवाल समझौता हुआ।

चंडीगढ़ राजधानी को पंजाब को देने पर सहमति बनी। चौ. देवीलाल ने इस समझौते के खिलाफ बिगुल बजा दिया और समझौते को नामंजूर कर दिया। चौ. देवीलाल ने न्याय युद्ध शुरू किया। हिसार से जब पैदल निकले। लोग उनसे जुड़ते चले गए और 1987 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया। आज देश में भाजपा सरकार जनता के ऊपर मनमाने कानून थोप रही है। अभी कुछ समय पहले जनतंत्र को खत्म करने के मकसद से केंद्र सरकार लोकसभा में एक बिल लेकर आई। अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की बी. टीम के रूप में काम कर रही है। 2029 में जब चुनाव होगा तो जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और कांग्रेस को भी करारा सबक सिखाएगी।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अभय चौटाला को बताया चौ. देवीलाल का सच्चा वारिस

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चौ. अभय सिंह चौटाला को अपना भाई बताते हुए कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला ही चौ. देवीलाल के सच्चे वारिस हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए करीब 80 साल हो गए। इस लंबी अवधि में गांव तरक्की नहीं कर सके हैं। यह सरकारों की सोच की वजह से है।

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बोले जो कील पाकिस्तान के लिए लगाने चाहिए थे, वो किसानों की राहों में लगाए

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज चौ. अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हिंदूस्तान के अंदर किसानों-मजदूरों, छोटे व्यापारियों हर वो व्यक्ति जो किसी भी कौम से हो उसके भीतर एक गुस्सा एवं दर्द है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top