
रांची, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गुरुवार को ओरमांझी प्रखंड के बरवे पंचायत भवन में प्रखंड सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस दौरान नई प्रखंड समिति के गठन करने के लिए आए प्रस्तावित नामों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नागेश्वर महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए मकबूल अंसारी, दीपक मुंडा, मुमताज आलम, शिवचरण बेदिया और सोनू प्रजापति का नाम सुझाया गया। वहीं सचिव पद पर नरेश यादव, सह सचिव पद पर मो असलम और कोषाध्यक्ष पद पर मो रिजवान अंसारी का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रस्तावित सूची केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने बताया कि ओरमांझी प्रखंड समिति को सशक्त बनाकर संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ गहन संवाद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया मौजूद रहे। सम्मेलन की शुरुआत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई।
सम्मेलन में वरिष्ठ सदस्य कुदूस अंसारी, पूर्व जिला संगठन सचिव जुल्फिकार खान, हारून रशीद, मिथलेश भंडारी, दीपक मुंडा, दिगम्बर मुंडा, बहाली महतो, आदिल अनवर, हाशिम अंसारी, सत्यदेव ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
